नगरनौसा (नालंदा). जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना नालंदा ने पत्रांक 8488, दिनांक 31/12/2013 के अनुसार तीन शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. पत्रांक 29, दिनांक 23/01/2014 के आलोक में बीइओ बबन प्रसाद सिंह ने थाने के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोनियमपुर के शिक्षक सुनील कुमार सिंह, सुखदेव प्रसाद, विपिन कुमार के विरुद्ध नगरनौसा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.
आवेदन में लिखा था कि विद्यालय शिक्षा समिति, मोनियमपुर के खाता संख्या 71750100023923, ग्रामीण बैंक, लोदीपुर, नगरनौसा से वित्तीय वर्ष 2006-07 में प्राप्त असैनिक भवन निर्माण कार्य के लिए रुपये निकासी कर भवन निर्माण पूरा नहीं किया गया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा नालंदा, पत्रांक एसएसए/128, दिनांक 21/01/2014 के अनुसार इस कार्य में कुल प्राप्त राशि 4 लाख 25 हजार रुपये निकासी की गयी,
जिसमें एक लाख 37 हजार 308 रुपये गबन कर लिये गये. मंगलवार के दिन थानाध्यक्ष डीएन पासवान के नेतृत्व में छापेमारी कर शिक्षक सुनील प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के दौरान पुअनि संतावन दास मौजूद थे.
