सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत

राजगीर : सीमा क्षेत्र के वनगंगा के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजगीर के अजातशत्रु नगर निवासी प्रमोद कुमार राजवंशी व छोटी कचहरी निवासी राहुल कुमार रविवार को नवादा जिले के वनगंगा के पास क्रिकेट मैच देखने गये थे. वापस लौटने के क्रम में उक्त […]

राजगीर : सीमा क्षेत्र के वनगंगा के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजगीर के अजातशत्रु नगर निवासी प्रमोद कुमार राजवंशी व छोटी कचहरी निवासी राहुल कुमार रविवार को नवादा जिले के वनगंगा के पास क्रिकेट मैच देखने गये थे.

वापस लौटने के क्रम में उक्त स्थल पर बाइक सवार ने संतुलन खो दिया और जलापूर्ति पाइप से जा टकराया. गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >