बिहारशरीफ : बिहारशरीफ विद्युत प्रमंडल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रिजवान अहमद को बनाया गया है. नये एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने शनिवार को अपना पद भार ग्रहण कर लिया है. रिजवान अहमद पूर्व में हेड क्वार्टर में पद स्थापित थे. बिहारशरीफ विद्युत प्रमंडल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का पद करीब एक माह से रिक्त पड़ा हुआ था.
वहीं बिहारशरीफ प्रमंडल के पूर्व एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राम बीरेन्द्र प्रसाद को एमआरटी का एक्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया है. इसी प्रकार बिहारशरीफ सर्किल कार्यालय के कॉमर्शियल एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राम बालक प्रसाद का तबादला भभुआ कर दिया गया है. बिहारशरीफ प्रमंडल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद रिक्त रहने से कई प्रकार की परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही थी. यहां विद्युत विभाग के विकास से संबंधित कार्य ठप पड़े थे.
वहीं विभागीय कर्मियों को वेतन भुगतान में परेशानी हो रही थी. इस संबंध में प्रभात खबर द्वारा पिछले दिनों खबर ‘ बिना एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के है विद्युत विभाग ‘ छापी गयी थी. खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया और रिजवान अहमद को बिहारशरीफ का एक्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया है.
