बिहारशरीफ : नगर निगम के अंतर्गत आने और टैक्स जमा नहीं करने वाले मोबाइल टावरों पर शिकंजा कसने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि ऐसे मोबाइल टावरों की सूची बना ली गयी है़
साथ ही, उन्हें सील करने का आदेश भी दे दिया गया है.
उन्होंने बताया कि शहर में विभिन्न कंपनियों के 85 मोबाइल टावर है, जिन पर करीब 25 लाख रुपये का बकाया है. इन सभी बकायेदारों को नोटिस भेज कर टैक्स जमा करने को कहा गया है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में टावरों को सील करने का आदेश सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा को भी दे दिया है.
उन्होंने बताया कि ट्रेड लाइसेंस के लिए वार्ड स्तर पर शिविर लगा कर पंजीकरण करने को कहा गया है. ट्रेड लाइसेंस के कार्यों को संधारित करने के लिए सहायक राजस्व संग्राहक अनिल रविदास को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है.
