शराबबंदी संघर्ष का नतीजा

बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में शराबबंदी की घोषणा कर राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड दुर्गा दस्ता व राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड की मांग को पूरी कर सराहनीय कार्य किया है. उक्त बातें बुधवार को स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड के सदस्यों की बैठक के दौरान महिला ब्रिगेड के वरिष्ठ नेत्री […]

बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में शराबबंदी की घोषणा कर राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड दुर्गा दस्ता व राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड की मांग को पूरी कर सराहनीय कार्य किया है. उक्त बातें बुधवार को स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड के सदस्यों की बैठक के दौरान महिला ब्रिगेड के वरिष्ठ नेत्री शांति देवी ने कही.

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसे आधी आबादी की चिंता है. शराबबंदी से आये दिन महिलाओं पर होने वाले अत्याचार तथा उत्पीड़न पर रोक लगेगी. ब्रिगेड के सदस्यों ने शराबबंदी को लेकर नीतीश-लालू की इस जोड़ी के प्रति आभार प्रकट किया. युवा ब्रिगेड के रामउचित बिंद ने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाया.

शराब बंदी को लेकर किये गये लंबे संघर्षों को उन्होंने याद करते हुए कहा कि इसके लिए सदस्यों को कई बार लाठी खानी पड़ी तथा जेल भी जाना पड़ा. बैठक में ब्रिगेड के संस्थापक दिलीप कुमार सिन्हा को उनके संघर्षों के लिए सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया. इस मौके पर सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर खुशी जाहिर की.

बैठक में विरणी देवी, मीना देवी, लीला देवी, रामपति देवी, प्रेमशीला देवी, कौशल्या देवी, बेबी देवी, सरोज देवी, सहदेव प्रसाद, पार्वती देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >