नगरनौसा : बुधवार को नगरनौसा उच्च विद्यालय के मैदान में रबी महोत्सव 2015 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उत्पादन वितरण सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुखया राजेश लाल एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुल्य पाणि शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान जिला कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी अनील कुमार ने रबी से संबंधित जिरो टिलेज से गेहूं की खेती करने की तकनीकी जानकारी किसानों को दी.
साथ ही दलहन, चना, मसूर, राय, सरसों फसल में लगने वाले कीट से बचाव की भी जानकारी गयी. आत्मा अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह ने मशरूम उत्पाद एवं जैविक सब्जी के बारे में किसानों को अच्छी उपज करने की विधिवत जानकारी दी. प्रशिक्षण शिविर में हरनौत के वैज्ञानिक डाॅ एनके सिंह,वरीय वैज्ञानिक उद्यान महाविद्यालय नूरसराय के डाॅ पीडी माने, वैज्ञानिक उद्यान महा विद्यालय नूरसराय के सीमा,कृषि समन्वयक विनय कुमार,अजीत कुमार, बिरेन्द्र कुमार सिंह,राकेश कुमार,पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद,दुलारी प्रसाद,वर्तमान मुखिया संजय कुमार वर्मा,सीओ विमल प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे.
