बिहारशरीफ : जिले में पंचायत सरकार भवन बनाये जाने का सपना साकार नहीं हो रहा है. पंचायत सरकार भवन बनाये जाने के लिए जिले के 60 पंचायतों का चयन किया गया था. योजना चयनित होने के डेढ़ साल बाद बीत जाने के बाद भी कार्य का धरातल पर उतारने की पहल नहीं हो रही है.
पंचायत स्तर पर सभी प्रशसानिक कार्य एक ही छत के नीचे किये जाने के लिए भवन बनाने की योजना बनायी गयी थी.
पंचायत स्तर पर सरकारी कार्यालयों का भवन नहीं होने से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. पंचायत सरकार बनने की सूचना से उत्साह जगी थी कि अब पंचायत स्तर पर कर्मी व जनप्रतिनिधि मिल जायेगे. लेेकिन ऐसा नहीं हाने से ग्रामीणों में निराशा है.
पंचायत स्तर पर कार्यो के निपटरा के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा हैं. पंचायत सरकार भवन में मुखिया, सरपंच के साथ ही पंचायत स्तर के सभी कर्मियों का चैंबर बनाने की योजना थी.
साथ ही मीटिंग के लिए हॉल बनाये जाने का भी प्रस्ताव है. 83 लाख रुपये की लागत से एक पंचायत सरकार भवन बनाने की योजना है.
