दाल-कदुआ खा कर व्रतियों ने लिया संकल्प

बिहारशरीफ : नहाय-खाय के साथ रविवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गयी. छठ व्रतियों द्वारा इस मौके पर नदी तालाबों में स्नान कर पूरी पवित्रता के साथ नहाय-खाय का प्रसाद तैयार किया गया. चावल,चना का दाल,कद्दू की सब्जी,रायता,आलू-गोभी की सब्जी आदि प्रसाद के रूप में छठ व्रतियों ने ग्रहण कर परिवार के […]

बिहारशरीफ : नहाय-खाय के साथ रविवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गयी. छठ व्रतियों द्वारा इस मौके पर नदी तालाबों में स्नान कर पूरी पवित्रता के साथ नहाय-खाय का प्रसाद तैयार किया गया. चावल,चना का दाल,कद्दू की सब्जी,रायता,आलू-गोभी की सब्जी आदि प्रसाद के रूप में छठ व्रतियों ने ग्रहण कर परिवार के सदस्यों, मित्रों, पड़ोसियों आदि को भी प्रसाद खिलाये गये.

दाल व सब्जियों में सेंधा नमक का ही प्रयोग किया जाता है. भगवान भास्कर के इस महा पर्व को पूरी निष्ठा से पूरी करने का भी छठ व्रतियों ने आज संकल्प लिया. सोमवार को दिन भर छठ व्रती उपवास रख कर शाम में लोहंडा का प्रसाद का खरना करेंगे. छठ पर्व को लेकर चारों ओर उत्सवी माहौल है. गांवों से लेकर शहर तक भक्ति की बयार बह रही है. छठ व्रतियों के द्वारा गाये जाने वाले छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. कहीं-कहीं छठ गीतों की रिकॉर्डिंग भी बजायी जा रही है. एक प्रकार से पूरा घर-परिवार महापर्व छठ की तैयारियों में जुट चुका है.

पूजन सामग्रियों की जमकर हो रही खरीदारी:
छठ व्रत को लेकर बाजारों की रौनक काफी बढ़ गयी है. जहां पूरा बाजार पूजन सामग्रियों से अटा पड़ा है. वहीं लोग अपनी सुविधानुसार छठ की खरीदारी में जुटे हैं. बाजारों में सूप, दौरे, नारियल के साथ-साथ अन्य पूजन सामग्रियों की जबरदस्त खरीदारी की जा रही है. पर्व को लेकर हालांकि नारियल तथा फलों की कीमतों में साधारण वृद्धि भी देखी जा रही है.
सामान्य दिनों में 25 रुपये दर्जन मिलने वाला केला जहां 40 रुपये दर्जन बिक रहा है. वहीं सेब, नाशपाती, नारियल आदि की कीमतों में भी वृद्धि हुई है. सूप-दौरे की भी कीमत काफी बढ़ी हुई है. अभी पूजन सामग्रियों की कीमत और बढ़ने की संभावना है.
छठ घाटों पर पटाखा छोड़ना होगा वर्जित
बिहारशरीफ. इस बार छठ घाटों पर पटाखे छोड़ना वर्जित होगा.पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.छठ पूजा पर नालंदा पुलिस द्वारा बनायी गयी नीति में उक्त तथ्यों को प्राथमिकता के साथ पोस्टर के माध्यम से बताया गया है.नालंदा पुलिस द्वारा बड़गांव धाम के विभिन्न स्थानों पर इससे संबंधित पोस्टर लगाये गये हैं,
जिसमें श्रद्धालुओं को सावधान करने से संबंधित कई बातें लिखी गयी हैं. पुलिस द्वारा उक्त पोस्टर में एक खास टेलीफोन नंबर भी अंकित किया गया है.बताया गया है कि किसी भी वक्त पुलिस से मदद को लेकर टेलीफोन संख्या 235288 पर डायल कर मदद ली जा सकती है.जारी पोस्टर में छठ घाटों पर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी है,बच्चों को घाटों से अलग रखने की बात कही गयी है.इसके अलावे असामाजिक तत्वों से सावधान रहते हुए,अफवाहों पर ध्यान न देने की बात बतायी गयी है.
बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान देने,लावारिस वस्तु को न छूने के अलावे,मेला में धीरे चलने,व्यवस्थित रहने के साथ संयम बरतने की अपील लोगों से की गयी है.नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने बताया कि इस तरह के पोस्टर जिले के बड़गांव के अलावे अन्य दूसरे जगह पर लगाये गये हैं.छठ के मौके पर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है.एसपी ने कहा कि जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारियों को बेहतर तरह से निभायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >