नालंदा : सूर्यपीठ बड़गांव छठव्रतियों की अगवानी के लिए सज-धज कर तैयार है़ यहां छठ व्रतियों और सूर्य उपासकों के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है़ लेकिन इस मौके पर इस बार बड़गांव में मेला नहीं लगेगा़ खेल-तमाशे के आइटम मेला क्षेत्र में नहीं होंगे़ राजगीर के एसडीओ लाल ज्योतिनाथ शाहदेव ने यह […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नालंदा : सूर्यपीठ बड़गांव छठव्रतियों की अगवानी के लिए सज-धज कर तैयार है़ यहां छठ व्रतियों और सूर्य उपासकों के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है़ लेकिन इस मौके पर इस बार बड़गांव में मेला नहीं लगेगा़ खेल-तमाशे के आइटम मेला क्षेत्र में नहीं होंगे़ राजगीर के एसडीओ लाल ज्योतिनाथ शाहदेव ने यह जानकारी दी़
उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक सूर्य तालाब, उसके घाटों व सीढ़ियों के साथ पूरे क्षेत्र की सफाई करायी गयी है़ मेला क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था की गयी है़ दो सौ केवी के दो बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाये गये हैं. सभी डेड सोडियम वेपर लाइट जला दिये गये हैं. सूर्य तालाब के घाटों पर रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था है़ इसके अलावे घाटों पर रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है़ बिजली कटने पर जेनेरेटर से बिजली की आपूर्ति की जायेगी़
तालाब में किसी भी अनहोनी से निबटने के लिए प्रशासन ने गोताखोर का दल तालाब में तैनात किया है़ छठव्रतियों को अर्घदान के बाद आने जाने में पहले दिक्कत होती थी़ इस बार नहीं होगी़ क्योंकि सूर्य तालाब के पास इस बार दुकानें नहीं लगाने का प्रशासन ने निर्णय लिया है़ घाटों पर छठव्रतियों को कपड़ा बदलने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की है़. इस बार सूर्य उपासक छठ के मौके पर बड़गांव में मेले का आनंद नहीं ले सकेंगे़
क्योंकि इस बार खेल-तमाशा के आइटम लगाने की प्रशासनिक अनुमति नहीं है़ इसके बावजूद प्रशासन ने छठ व्रतियों व सूर्य उपासकों के लिए बड़गांव में साफ-सफाई,बिजली,पानी,सुरक्षा व विधि व्यवस्था की मुकम्मल व्यवस्था की है़ मेला क्षेत्र और आसपास के सभी चापाकलों की रिपेयरिंग की जा रही है़ छठव्रतियों की सुविधा के लिए सूर्य तालाब के ईद गिर्द इस बार दुकानें नहीं लगेगी़ खेल-तमासे के साधन भी तालाब और स्कूल के पास नहीं लगेंगे़ अंतर्राज्यीय व कई जिला से आये सूर्य उपासकों एवं छठ व्रतियों के लिए टेंट-पंडाल लगाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है़ मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. बस पड़ाव और अस्पताल के पास से वाहन आगे नहीं जायेंगे, ऐसी व्यवस्था की गई है़
डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि बड़गांव सूर्य तालाब के पास एक अस्थाई थाना खोला जायेगा़ विधि व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किये जायेंगे.
महिला पुलिस के अलावे सादे लिबास में भी पुलिस को तैनात किया जायेगा़ बड़गांव सूर्य तालाब के पास दंडाधिकारी और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गयी है़ बिजली विभाग,आपूर्ति विभाग और पीएचइडी के शिविर रहेंगे़ इसके अलावे चलंत शौचालय की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गयी है़ मेला क्षेत्र में सूचना व जनसंपर्क विभाग का एक शिविर लगेगा़ नालंदा युवक सेवा समिति और नव नालंदा युवक सेवा समिति की भी शिविर रहेगी़