रजरप्पा गयी गाड़ी के चालक की हत्या

बिहारशरीफ : बुधवार को रजरप्पा के लिए गयी एक टेवेरा गाड़ी के चालक की हत्या अपराधियों ने कर दी. इसके बाद शव को रजौली के जंगल में फेंक दिया़ गुरुवार की सुबह रजौली पुलिस ने लालू मोड़ केे पास से शव को बरामद किया है़ रजौली के थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि शव की […]

बिहारशरीफ : बुधवार को रजरप्पा के लिए गयी एक टेवेरा गाड़ी के चालक की हत्या अपराधियों ने कर दी. इसके बाद शव को रजौली के जंगल में फेंक दिया़ गुरुवार की सुबह रजौली पुलिस ने लालू मोड़ केे पास से शव को बरामद किया है़ रजौली के थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि शव की पहचान नालंदा जिले के सूरसराय निवासी मोहम्मद चांद के रूप में की गयी है़
बताया जाता है कि मोहम्मद चांद मंगलवार को टेवेरा गाड़ी भाड़ा लेकर रजरप्पा गया था़ इस संबंध में सूरसराय थानाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया रजौली थाना पुलिस द्वारा जानकारी उपलब्ध करायी गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >