युवक से 49 हजार की लूट

अस्थावां : बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रहे युवक से दो बाइक सवार युवकों द्वारा पिस्तौल का भय दिखा कर 49 हजार रुपये नगद लूट लिया गया. इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने पिस्तौल के वट से मार कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना गुरुवार को बिंद थाना […]

अस्थावां : बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रहे युवक से दो बाइक सवार युवकों द्वारा पिस्तौल का भय दिखा कर 49 हजार रुपये नगद लूट लिया गया.

इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने पिस्तौल के वट से मार कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना गुरुवार को बिंद थाना क्षेत्र के कथराही गांव के समीप पाड़पर नामक जगह पर घटी. कथराही गांव निवासी राजीव रंजन यादव पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 49 हजार रुपये निकाल कर अपने घर लौट रहा था.

लुटेरे दो की संख्या में काले रंग की बाइक पर सवार थे तथा युवक को रोक कर रुपये छिनने लगे. विरोध करने पर पिस्तौल की वट से मार कर घायल भी कर दिया. युवक राजीव रंजन का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है. राजीव द्वारा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बिंद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >