बिहारशरीफ : न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने शमशेर सिंह शेरा हत्याकांड के मुख्य आरोपित के घर मंगलवार को कुर्की-जब्ती की.
कुर्की-जब्ती की यह कार्रवाई दीप नगर थाना क्षेत्र के विजवन पर स्थित हत्याकांड के मुख्य आरोपित गौरव कुमार के घर पर की गयी.
दीप नगर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद एक माह पूर्व आरोपित के घर पर इश्तेहार की प्रति चस्पायी गयी थी थानाध्यक्ष ने बताया कि शमशेर सिंह शेरा की हत्या इसी वर्ष 22 जनवरी को अपराधियों द्वारा की दी गयी थी.
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शेरा ने अपने बयान में उक्त आरोपित का नाम पुलिस को बताया था. घायल की मौत घटना के बाद इलाज के दौरान पटना में हो गयी थी. इस संबंध में दीप नगर थाना कांड संख्या 17/15 दर्ज किया था.
