इंदिरा सरोवर का होगा सौंदर्यीकरण

नालंदा खंडहर को विश्व विरासत में शामिल कराने की तैयारी पूरी बिहारशरीफ/सिलाव : प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भगावशेष को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने के कई विभागों के अधिकारियों ने नालंदा में बैठक की.कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारी की सोमवार को […]

नालंदा खंडहर को विश्व विरासत में शामिल कराने की तैयारी पूरी
बिहारशरीफ/सिलाव : प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भगावशेष को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने के कई विभागों के अधिकारियों ने नालंदा में बैठक की.कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारी की सोमवार को समीक्षा की.
ह्वेसांग स्मारक स्थल, नौका विहार, पुष्पकर्णी तालाब, बस स्टैंड व नालंदा खंडहर में घूम घूम कर मुआयना किया. इसके बाद जिले के आलाधिकारियों एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ नालंदा खंडहर में बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
बैठक के बाद जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि इस धरोहर को विश्व विरासत बनाने में जिला प्रशासन अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा. 53 एकड़ के संरक्षित स्थल के साथ नालंदा बस स्टैंड से लेकर पूरे इलाके की साफ सफाई की गयी है.
डीएम ने बताया कि विश्व विरासत के आस पास बाइपास, वेंडर जोन आदि बनाने के लिए जगह चिह्न्ति किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कमला तालाब, पुष्पकर्णी तालाब एवं इंदिरा सरोवर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. जिससे कि देश-विदेश से अधिक संख्या में पर्यटक यहां आ सकें. जिलाधिकारी ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवसथा की जायेगी. जिससे रात में भी स्थल दिखाई दे सके.
इस धरोहर को विश्व विरासत का दर्जा मिल जाने के बाद यहां के लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं बढ़ जायेगी. उन्होंने आम अवाम से इस धरोहर को विश्व विरासत में शामिल कराने के प्रयास में लोग से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. क्षेत्र के आस पास के लोगों से इस संबंध में भरपुर सहयोग मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी तरह तैयार हैं ओर आने वाली यूनेस्कों की टीम की कसौटी पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.
पुरातत्व विभाग के निदेशक एके वर्मा, उपाधीक्षक पुरातत्वविद् पटना सर्किल कुंदन कुमार, सहायक पुरातत्वविद एमके सक्सेना, डीएफओ रणवीर सिंह, राजगीर के एसडीओ एलजे नाथ सहदेव सहित पर्यावरण, वन, बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ सीओ व बीडीओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >