पत्रकारों के साथ मारपीट

बिहारशरीफ : आधा दर्जन अपराधियों ने जिले के पांच पत्रकारों के साथ मारपीट कर उनसे आठ हजार रुपये नकद व घड़ी छीन लिये. घटना रविवार की संध्या घटी. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी व दीप नगर थाना पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर संयुक्त छापेमारी कर […]

बिहारशरीफ : आधा दर्जन अपराधियों ने जिले के पांच पत्रकारों के साथ मारपीट कर उनसे आठ हजार रुपये नकद व घड़ी छीन लिये. घटना रविवार की संध्या घटी. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी व दीप नगर थाना पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर संयुक्त छापेमारी कर रही है.

एक निजी चैनल के पत्रकार राजकुमार मिश्र के भाई राजेश कुमार अपनी बहन व भतीजे के साथ बख्तियारपुर से बस पर सवार होकर बिहारशरीफ आ रहे थे. रास्ते में किसी बात को लेकर बस पर सवार यात्रियों द्वारा दूसरे यात्रियों के साथ कहासुनी हुई थी. बस ज्योंही देवी सराय मोड़ के पास पहुंची कि उक्त बस के एजेंट द्वारा पत्रकार के भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी.

घटना की सूचना जब पत्रकार श्री मिश्र को मिली तो उनके साथ दूसरे पत्रकार रूपेश रूपम,सोनू पांडेय व जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच कर बात को सुलझाने में जुट गये. सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती श्री मित्र ने बताया कि जैसे ही बात की जानकारी उनके द्वारा पूछा गया तो अचानक मौके पर दर्जन भर लोग इन लोगों को जम कर पिटाई कर दी. इस हादसे में पत्रकार श्री मिश्र उनके भाई,भतीजे सहित तीन पत्रकार को चोटें आयी हैं. इस संबंध में पीड़ित पत्रकारों ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >