जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज

बिहारशरीफ. जिला अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव 10 अप्रैल को संघ परिसर में पूर्वाह्न् आठ बजे से शुरू होगा. इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. निर्वाची पदाधिकारी सच्चिदानंद सिन्हा के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए गुरुवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया गया. चुनाव में महज एक दिन शेष […]

बिहारशरीफ. जिला अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव 10 अप्रैल को संघ परिसर में पूर्वाह्न् आठ बजे से शुरू होगा. इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. निर्वाची पदाधिकारी सच्चिदानंद सिन्हा के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए गुरुवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया गया.
चुनाव में महज एक दिन शेष रहने के कारण जिला अधिवक्ता संघ परिसर पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा दिखा. वकीलों के साथ न्यायालय परिसर आये पक्षकार व न्यायिक पदाधिकारी भी संघ के चुनाव की चर्चा में मशगूल नजर आये. अभ्यर्थियों का अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान,चुनावी वादों के साथ पोस्टर का उपयोग व वोटर लिस्ट के सीरियल नंबर के साथ रंग-बिरंगी परची का वितरण पहली बार व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है.
जनसंपर्क अभियान के क्रम में अभ्यर्थी अहले सुबह से देर रात तक वोटरों के घर पहुंच कर समर्थन करने की अपील करने में जुटे देखे गये. शुक्रवार को अध्यक्ष के एक पद एवं उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए पांच -पांच प्रत्याशी, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए 10 प्रत्याशी, सहायक सचिव के तीन पद के लिए 7 प्रत्याशी एवं महासचिव के एक पद के लिए नौ अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है.
इसी प्रकार कार्यकारिणी समिति सदस्य के पांच पदों के विरुद्ध सात प्रत्याशी, ट्रेजरर के एक पद के लिए दो, एवं ऑडिटर के एक पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं. निगरानी समिति एवं पुस्तकालय समिति के तीन-तीन पदों के लिए पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है. मतगणना का कार्य 11 अप्रैल को संपन्न किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >