ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में लगी भीषण आग,नुकसान
बिहारशरीफ. शहर के गढ़पर स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में भीषण आग लग गयी.घटना की सूचना गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे बैंक प्रबंधक को मिली.सूचना के बाद बैंक के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गये.बैंक अधिकारियों ने अगलगी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.इस अगलगी की घटना में बैंक का कंप्यूटर सिस्टम,कई बैटरी,चार एसी व आवश्यक कागजात जल कर राख हो गया.घटना के संबंध में बताते हुए बैंक प्रबंधक अनुपम आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है. विशेष इस घटना की जांच कराये जायेगी. घटना के मूल कारणों के संबंध में विशेष जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.एक प्रश्न का जवाब देते हुए बैंक प्रबंधक ने बताया कि इस घटना में बैंक को कोई विशेष क्षति नहीं हुआ है.
