मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार

पत्नी को बंधक बना कर हाथ तोड़ने का आरोप बिहारशरीफ : पत्नी को कमरे में बंद कर पिटाई करने व उसे बंधक बनाये जाने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है.इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए आरोपित पति अदालत महतो व सौतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.दोनों […]

पत्नी को बंधक बना कर हाथ तोड़ने का आरोप
बिहारशरीफ : पत्नी को कमरे में बंद कर पिटाई करने व उसे बंधक बनाये जाने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है.इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए आरोपित पति अदालत महतो व सौतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.दोनों की गिरफ्तारी बुधवार की देर रात्रि उसके गांव से सरमेरार के थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय द्वारा की गयी दी.
यहां बता दें कि आरोपित पति ने हैवानियत की सारी हद पार करते हुए पत्नी के हाथ तक तोड़ डाले थे.उसने उसे घर के कमरे में भूखे-प्यासे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाये रखा था.दो दिन पूर्व यह घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी घड़ीयारी गांव में घटी थी.मंगलवार की सुबह किसी तरह पति के चंगुल से मुक्त होकर महिला अपने ससुराल से करीब पंद्रह किलोमीटर पैदल चल कर थाने पहुंच कर अपनी आपबीती सुनायी थी.
पति की इस करतूत को सुन कर पुलिस भी सन्न रह गयी थी .पुलिस ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा था.घटना की जानकारी देते हुए गुड़िया बताती है कि करीब पंद्रह माह पूर्व गांव निवासी अदालत महतो ने उससे प्रेम विवाह किया था.वह पहले से शादी शुदा है.पिछले वर्ष उसकी सौतन उसे गोली मार दी थी.इस मामले में सौतन को जेल हुआ था.सोमवार को उसका पति कहीं से घूम कर आया,और अचानक उसके साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ तोड़ डाले.कमरे में बंधक बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >