राजगीर : केंद्र सरकार की चल रही ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की समीक्षा हेतु केंद्रीय संयुक्त सचिव हंस राज अपने दो सदस्यीय टीम के साथ नालंदा के विभिन्न विद्युत मंडल के गांवों का दौरा किया और संबंधित पदाधिकारियों के साथ यहां के इंडो होक्के होटल के सभागार में कार्यो की समीक्षा की.
उन्होंने बिहार विद्युत बोर्ड के सीएमडी प्रत्यय अमृत से भी विमर्श किया और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों को हर कीमत पर मिलनी चाहिए. विद्युत कार्यपालक अभियंता ऋतु अभिषेक, कनीय अभियंता रवि कुमार के नेतृत्व में प्रोजेक्ट के पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कराया. जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे.
