दुनिया को सत्य व अहिंसा की जरूरत

भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर कुंडलपुर महोत्सव का उद्घाटन जैन धर्म के 24 वें र्तीथकर भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर नालंदा के समीप स्थित कुंडलपुर तीर्थ में गुरुवार को कुंडलपुर महोत्सव का आयोजन किया गया. इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार व […]

भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर कुंडलपुर महोत्सव का उद्घाटन
जैन धर्म के 24 वें र्तीथकर भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर नालंदा के समीप स्थित कुंडलपुर तीर्थ में गुरुवार को कुंडलपुर महोत्सव का आयोजन किया गया. इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार व अन्य ने किया. इस मौके पर देश भर से आये जैन श्रद्धालु मौजूद थे.
बिहारशरीफ : आज समाज,देश व दुनिया में सब जगह विवाद ही विवाद है. हम चाहे कितना भी लड़ लें, एक न एक दिन अपनी लड़ाई बंद करनी ही पड़ेगी. हमें सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलना ही होगा. ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2015 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अगर हम भगवान महावीर के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर शुरू से ही चले तो इस लड़ाई की नौबत ही नहीं आती. जैन धर्म में सभी जीव जंतुओं को सम्मान दिया जाता है.
उन्होंने कुंडलपुर व आसपास के क्षेत्रों के विकास से संबंधित मांग का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय पुनर्जीवित हो रहा है. इस क्षेत्र को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने की मांग की जा रही है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान भी हमने इस मांग को जल्द पूरा करने की मांग की थी. नालंदा के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हो जाने के बाद इस क्षेत्र का अपने-आप काफी विकास होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कालचक्र चल चुका है.
नालंदा फिर से शिखर पर होगा. हमें भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के उपदेश को आत्मसात करना होगा. कुंडलपुर महोत्सव को स्थायी करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंडलपुर महोत्सव हो रहा है और होता रहेगा. ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि श्रवण जी इसे देख लीजिए और इस महोत्सव को स्थायी बनाइये.
हम आस्था व विश्वास की कद्र करते है : सीएम ने कहा कि कुंडलपुर के विकास के लिए जैन आचार्य ज्ञानमती माता जी ने जो कार्य किये हैं, वह प्रशंसनीय है. उन्होंने कहा कि हमलोगों ने बचपन में पढ़ा था कि भगवान महावीर का जन्म वैशाली में हुआ था. हमें इस विवाद में नहीं पड़ना है कि भगवान महावीर का जन्म कहां हुआ था. हम इस आसथा और विश्वास का सम्मान करते है।. जैन धर्म के लोगों की इस आस्था का, जिसमें उन्होंने भगवान महावीर का जन्म नालंदा के कुंडलपुर में मानते है, का हम सम्मान करते हैं.
पंचायत सरकार भवन मेरी परिकल्पना : कुंडलपुर महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट से 11 पंचायत सरकार भवन, छह मॉडल विद्यालय, सात उत्क्रमित हाई स्कूल, 04 मनरेगा भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन की परिकल्पना मेरी थी. आज मुङो इस परिकल्पना को सत्य होते देख असीम खुशी हो रही है.
उन्होंने जिलाधिकारी बी कार्तिकेय की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज तो मैं यहां से इन भवनों का उद्घाटन तो कर दे रहा हूं, मगर एक दिन इन्हें देखने जरूरी आऊंगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन से पंचायत से सारे काम निबटाये जायेंगे. भगवान महावीर की जयंती पर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन होने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बड़ा अच्छा मौका है. पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायतों में भगवान महावीर के उपदेश सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें.
पूरे विश्व को दिया अहिंसा का संदेश : बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि नालंदा की इस पावन भूमि पर ढाई हजार वर्ष पूर्व पूरी दुनिया को शिक्षा दी जाती थी. यही वह स्थल है जहां से पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का संदेश दिया गया था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे में ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है, जिससे सत्य व अहिंसा के साथ सभी के विकास का प्रयास किया जा रहा है.
2614 साल पूर्व हुआ था भगवान महावीर का जन्म :
कुंडलपुर तीर्थ के पीठाधीश रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी ने कहा कि इस पावन धरा पर 2614 वर्ष पूर्व भगवान महावीर का जन्म हुआ था. गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता जी के प्रयास से इस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है.
30 वर्ष तक भगवान महावीर ने जिन भवनों में खेले व रहे, उसकी प्रतिकृति यहां बनायी गयी है. 22महीने के अंदर कुंडलपुर तीर्थ का निर्माण किया गया. स्वामी जी ने कुंडलपुर महोत्सव को स्थायी करने, उसे पर्यटन क्षेत्र में शामिल करने, क्षेत्रीय लोगों के हित में अस्पताल बाने व जन सुविधा युक्त पार्किग स्थल बनाने की मांग की. इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने कुंडलपुर महोत्सव 2015 का उद्घाटन किया एवं स्मारिका का विमोचन भी किया. इस मौके पर ग्रामीण कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ जितेंद्र कुमार,विधान पार्षद राजेश कुमार सिंह,हीरा प्रसाद बिंद,पूर्व मंत्री एसपी तरुण,पूर्व विधायक व नागरिक परिषद् के सभापति इ सुनील कुमार,डॉ विपिन कुमार यादव,जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर,अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अरुण कुमार वर्मा, देश भर से आये जैन श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >