शहर के 30 और वार्डो में दौड़ेंगी ट्राइसाइकिलें

पहल : डोर टू डोर कचरा कलेक्शन बनाया जा रहा बेहतर शहर के सोलह वार्डो में चल रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की सफलता से उत्साहित नगर निगम तीस और वार्डो में यह कार्य शुरू करायेगा. इसके लिए निगम को बुडको के माध्यम से नब्बे ट्राइसाइकिलें उपलब्ध हुई है. अगर सबकुछ ठीकठाह रहा तो […]

पहल : डोर टू डोर कचरा कलेक्शन बनाया जा रहा बेहतर
शहर के सोलह वार्डो में चल रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की सफलता से उत्साहित नगर निगम तीस और वार्डो में यह कार्य शुरू करायेगा. इसके लिए निगम को बुडको के माध्यम से नब्बे ट्राइसाइकिलें उपलब्ध हुई है. अगर सबकुछ ठीकठाह रहा तो आठ – दस दिनों में यह कार्य शुरू हो जायेगा. डोर टू डोर कचरा संग्रह को शुरू करने के लिए नगर निगम कई आवश्यक तैयारी कर रहा है.
बिहारशरीफ : शहर के तीस और वार्डो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू होगा. यह कार्य रंगीन डस्टबीनों से लैस ट्राइसाइकिलों के माध्यम से कराया जायेगा.
यह निर्णय पूर्व में शहर के सोलह वार्डो में चल रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की सफलता के बाद लिया गया है. बुडको के माध्यम से नगर निगम को नब्बे ट्राइसाइकिलें उपलब्ध करायी गयी है. इन ट्राइसाइकिलों के माध्यम से कचरा कलेक्शन शुरू हो जाने से यह उम्मीद जतायी जा रही है कि शहर में कूड़े-कचरे के अंबार में कमी आयेगी. इससे शहर पहले की तुलना में और भी ज्यादा साफ-सुथरा दिखेगा.
रंगीन डस्टबीन से लैस होंगी ट्राइ साइकिलें :
हरेक ट्राइ साइकिल में प्लास्टिक की आठ रंगीन डस्ट बीन उपलब्ध रहेगा. डस्ट बीनों को इस ट्राइसाइकिल में अलग – अलग रखने के लिए लोहे का चौकोर खाना बना है ताकि डस्ट बीनों से कूड़े – कचरे को कचरा निष्पादन स्थल तक ड्राप करने में कर्मियों को कोई दिक्कत न हो. मजे की बात यह होगी कि यह ट्राइ साइकिल हरेक सुबह वार्डो में डोर टू डोर पहुंचेगा और फिर कर्मी सीटी बजाकर यह संकेत देंगे कि कचरा लेने के लिए उनके घर पर ट्राइ साइकिल पहुंच चुका है.
हरेक वार्ड को तीन ट्राइ साइकिलें
निगम को कुल नब्बे ट्राइसाइकिलें उपलब्ध हुई है. शहर के तीस और वार्डो में इन ट्राइ साइकिलों के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य कराया जायेगा. इस हिसाब से प्रति वार्ड तीन – तीन ट्राइ साइकिलें आवंटित की जायेगी. यह निर्णय नगर निगम द्वारा वार्ड सदस्यों की आपसी सहमति के आधार पर लिया गया है.
फिलहाल इन वार्डो में चल रहा कचरा कलेक्शन
तकरीबन 26 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक की आठ आकर्षक एवं रंगीन चौकोर डब्बों से लैस कुल पचास ट्राइसाइकिलों द्वारा फिलहाल सत्रह वार्डो में डोर टू डोर कचरा का संग्रह कराया जा रहा है. शहर के वार्ड संख्या 03,04,13,16,17,20 ,23 , 24,25,26,27,28,29,30,36 एवं 37 में हरेक सुबह डोर टू डोर कचरा संग्रह हो रहा है,लेकिन अब इसके अलावे शेष और वार्डो में यह कार्य जल्द शुरू किया जायेगा.
‘‘ नगर निगम को नब्बे ट्राइ साइकिलें उपलब्ध हुई है. इसकी खरीद पर कुल 24 लाख 56 हजार 550 रुपये खर्च हुए है. उपलब्ध इन ट्राइसाइकिलों से आठ-दस दिनों के अंदर तीस और वार्डो में डोर टू डोर कचरा संग्रह का कार्य होगा. इसके लिए कई आवश्यक तैयारी की जा रही है. ’’
डॉ त्याग राजन एसएम, नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ
‘‘ शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को और बेहतर बनाया जायेगा. इसके लिए अब तक नगर निगम को कुल 140 ट्राइसाइकिलें उपलब्ध हो चुकी है. उपलब्ध नब्बे और ट्राइसाइकिलों से कचरा कलेक्शन शुरू हो जाने से शहर अब और भी साफ – सुथरा दिखेगा. ’’
सुधीर कुमार, मेयर,नगर निगम, बिहारशरीफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >