संपत्ति विवाद में महिला की पिटाई,आंख क्षतिग्रस्त

बिहारशरीफ : संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट की घटना में विरोधियों ने एक महिला की पिटाई लगा दी. घटना में महिला का एक आंख क्षतिग्रस्त हो गया. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव में बुधवार की सुबह घटी.गंभीर रूप से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के […]

बिहारशरीफ : संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट की घटना में विरोधियों ने एक महिला की पिटाई लगा दी. घटना में महिला का एक आंख क्षतिग्रस्त हो गया. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव में बुधवार की सुबह घटी.गंभीर रूप से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी कलेंद्र बिंद की पत्नी तेतरी देवी का अपनी एक महिला रिश्तेदार से संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था. बुधवार को उक्त महिला अपने पति के साथ उसके घर आ धमकी. इससे पहले की वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते महिला रिश्तेदार व उसके पति ने तेतरी देवी पर हमला बोल दिया. इस घटना में पीड़िता का एक आंख क्षतिग्रस्त हो गया. इस संबंध में संबंधित थाने में एक कांड दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >