बिहारशरीफ : करीब दो माह पूर्व वर्द्धमान बम ब्लास्ट में शामिल तेरह कुख्यात आतंकवादियों की तसवीर उनके नामों के साथ जारी किया गया है. सभी कुख्यात आतंकवादी जमातउल मुजाहिदीन नामक आतंकवाद संगठन से संबंध रखते हैं. खुफिया विभाग ने उनकी तसवीरों के साथ उनके नामों की चर्चा करते हुए उनके संबंध में विशेष जानकारी जमा कर रही है.
वर्द्धमान बम ब्लास्ट के आतंकियों की जानकारी दी
बिहारशरीफ : करीब दो माह पूर्व वर्द्धमान बम ब्लास्ट में शामिल तेरह कुख्यात आतंकवादियों की तसवीर उनके नामों के साथ जारी किया गया है. सभी कुख्यात आतंकवादी जमातउल मुजाहिदीन नामक आतंकवाद संगठन से संबंध रखते हैं. खुफिया विभाग ने उनकी तसवीरों के साथ उनके नामों की चर्चा करते हुए उनके संबंध में विशेष जानकारी जमा […]

नालंदा के पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं.बताया जाता है कि सभी आतंकवादियों का गढ़ बांग्लादेश है. सभी वहीं से अपनी गतिविधियों का संचालन करते हैं. एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि नालंदा पुलिस संबंधित आतंकवादियों की तलाश नालंदा में अपने स्तर पर जुटी है, हालांकि अभी तक के जानकारी के मुताबिक किसी भी आतंकवादी का नालंदा में रहने एवं उनके लिंक के संबंध में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाया है.
बावजूद इसके पुलिस अपने खुफिया विंग की मदद से उनकी तलाश जारी रखे हुए है. नालंदा पुलिस खास कर उन स्थानों पर विशेष ध्यान दे रही है,जहां का लिंक किसी जमाने में आतंकवादियों नालंदा से रहा है. फिलहाल गोपनीयता भंग नहीं हो इसके लिए सभी नामों को गुप्त रखा गया है.
बताया जाता है कि वर्द्धमान बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम देकर सभी आतंकवादी किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लिये हुए हैं, देश स्तर पर इनकी तलाश जारी है. ऐसे में नालंदा पुलिस को भी यह विशेष जवाबदेही दी गयी है कि अगर इनके संबंध में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध हो तो उसे गिरफ्तार करते हुए इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को तत्काल सूचित करें.