ट्रेक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत, एक की मौत

बिहारशरीफ(नालंदा) : ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के गोपालबाद गांव के समीप बुधवार की दोपहर घटी. हादसे में मरनेवाले की पहचान पटना जिले के घोसवारी थाना क्षेत्र के चकसमिया गांव […]

बिहारशरीफ(नालंदा) : ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के गोपालबाद गांव के समीप बुधवार की दोपहर घटी.

हादसे में मरनेवाले की पहचान पटना जिले के घोसवारी थाना क्षेत्र के चकसमिया गांव निवासी स्वर्गीय जमना प्रसाद के चालीस वर्षीय पुत्र संजय प्रसाद के रूप में की गयी है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक मृतक का भतीजा अमरेंद्र कुमार है.

बताया जाता है कि बाइक पर सवार चाचा-भतीजा बरबीधा से अपने गांव जा रहे थे, ज्योंही उनकी बाइक गोपालबाद गांव के समीप पहुंची कि सामने से आ रहा एक ट्रेक्टर से टकरा गयी. हालांकि, घटना के तत्काल बाद दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में सरमेरा थाना पुलिस ने भरती कराया, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >