गोली लगने से घायल

बिहारशरीफ : गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घायल की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के डीहरी गांव निवासी रामाशीष यादव के रूप में की गयी है. श्री यादव ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर हरनौत बाजार से पैदल गांव […]

बिहारशरीफ : गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घायल की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के डीहरी गांव निवासी रामाशीष यादव के रूप में की गयी है.

श्री यादव ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर हरनौत बाजार से पैदल गांव आ रहा था, ज्योंही वह मोसिमपुर गांव के पास पहुंचा कि पप्पू ने गोली मार उसके पास रखे दो लाख रुपये छीन लिये. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि विवाद पूरी तरह भूमि विवाद से संबंधित है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >