होटल मालिक के ड्राइवर की हत्या आक्रोशितों ने वाहनों को जलाया

नगरनौसा (नालंदा) : नगरनौसा थाने के तीना गांव के पास बोखरा पुल पर स्थित नालंदा होटल पर शुक्रवार की शाम होटल मालिक सुरेश प्रसाद के कारचालक को बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान तीना गांव निवासी शिवचरण प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार के रूप में […]

नगरनौसा (नालंदा) : नगरनौसा थाने के तीना गांव के पास बोखरा पुल पर स्थित नालंदा होटल पर शुक्रवार की शाम होटल मालिक सुरेश प्रसाद के कारचालक को बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान तीना गांव निवासी शिवचरण प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार के रूप में हुई है़ जानकारी के अनुसार, जदयू विधायक हरिनारायण सिंह के भाई सुरेश प्रसाद नगरनौसा में होटल चलाते हैं. ग्रामीणों ने अनुसार, अपराधी सुरेश प्रसाद की हत्या करने आये थे.

वहीं, एसपी ने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार, कारचालक शैलेश कुमार होटल पर खाना खाने के लिए कार लेकर पहुंचा था. जैसे ही कार होटल पर लगाकर पीछे की डिक्की खोलकर समान निकालने लगा, तभी पीछे से पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे तथा उनमें से एक युवक ने गोली चला दी. हालांकि उससे चालक बच गया व गोली कार की पीछे शीशे में जा लगी. इसके बाद चालक कार के अगले दरवाजा के पास पहुंचा, तभी बदमाशों ने फिर से गोली चला दी, जो उसके सिर के पास लगी. इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी.

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दनियावां-बिहारशरीफ मुख्य पथ को जाम कर दिया और हंगामा किया. इस दौरान होटल को पूरी तरह से तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया. वहीं, होटल पर लगी कार व स्कूटी के साथ होटल को आग के हवाले कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइकचालक एवं कारचालकों की पिटाई भी की. कार के शीशे के साथ कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी नीलेश कुमार एवं हिलसा डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस के साथ जिला स्पेशल टास्क फोर्स घटनास्थल पर पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >