नालंदा : सदर डीएसपी की गाड़ी पलटी, बॉडीगार्ड, चालक समेत डीएसपी भी घायल

बिहारशरीफ : सदर डीएसपी इमरान परवेज की स्कॉर्पियो गुरुवार की सुबह करीब सात बजे नूरसराय फोरलेन पर बिहारशरीफ लौटने के दौरान गड्ढे में पलट गयी. हादसे में डीएसपी समेत उनके बॉडीगार्ड भी जख्मी हो गये. हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और एसपी घायलों से मिलने पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, सदर डीएसपी इमरान परवेज केस […]

बिहारशरीफ : सदर डीएसपी इमरान परवेज की स्कॉर्पियो गुरुवार की सुबह करीब सात बजे नूरसराय फोरलेन पर बिहारशरीफ लौटने के दौरान गड्ढे में पलट गयी. हादसे में डीएसपी समेत उनके बॉडीगार्ड भी जख्मी हो गये. हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और एसपी घायलों से मिलने पहुंचे.

जानकारी के मुताबिक, सदर डीएसपी इमरान परवेज केस के अनुसंधान के बाद गुरुवार की सुबह बिहारशरीफ लौट रहे थे. इसी दौरान सुबह सात बजे नूरसराय फोनलेन के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गयी. हादसे में डीएसपी इमरान परवेज समेत उनके बॉडीगार्ड और चालक घायल हो गये. घायलों में कांस्टेबल रणधीर कुमार, सुनील कुमार गांधी और चालक शंकर कुमार शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कांस्टेबल रणधीर कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह और आरक्षी अधीक्षक नीलेश समेत कई पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >