शादी का झांसा देकर विधवा से दो वर्षों तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर…

नालंदा : बिहारमें नालंदा के हरनौतमें स्थानीय थाना क्षेत्र की पोआरी पंचायत के अलीपुर गांव में एक विधवा महिलाजो दो बच्चे की मां भी है, के साथएकमनचले युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दो वर्षों से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला का उजागर तब हुआ जबआरोपित युवक विधवा महिला से […]

नालंदा : बिहारमें नालंदा के हरनौतमें स्थानीय थाना क्षेत्र की पोआरी पंचायत के अलीपुर गांव में एक विधवा महिलाजो दो बच्चे की मां भी है, के साथएकमनचले युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दो वर्षों से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला का उजागर तब हुआ जबआरोपित युवक विधवा महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाकर दो वर्षों से यौन शोषण कर रहा था. इसके बादउसने शादी से इन्कार कर दिया.

ग्रामीणों ने विधवा महिला के साथ युवक को नग्न अवस्था में पकड़ने के साथ ही जमकरपीटा. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. महिला अलीपुर गांव निवासी स्वर्गीय संजीव कुमार की पत्नी गीता देवी ने बताया कि गांव के ही अयोध्या प्रसाद के पुत्र ब्रजकिशोर ने उनसे गलत नीयत से बार-बार तंग कर रहा था. युवक द्वारा निजी काम से उसके घर आकर उसके पुत्र एवं पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गयी. पीड़िता ने कहा कि युवक ने बोला कि मुझ से शारीरिक संबंध नहीं बनाओगी तो तुम्हारे पुत्र को हत्या कर देंगे. वह डर से उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर शादी की बात दोनों में स्वीकार हुआ. दो वर्षों से महिला को यौन शोषण करने की बात युवक ने शादी से इन्कार किया.

इसके बाद महिला ने युवक को अपने घर बुलाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी.जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ाऔर जमकर धुनाई करते हुए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद महिला ने दुष्कर्म करने का मामला स्थानीय थाना में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया. थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने लिखित आवेदन दिया है. जिसके आधार पर मामला को जांच की जा रही है. यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. तत्काल युवकों पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. महिला गांव में ही आंगनबाड़ी में कार्य करती हैं एवं गांव में किराना स्टोर की दुकान चलाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >