राजगीर में जमीन के सर्वे में पांच लाख रुपये घूस लेते अमीन को निगरानी ने दबोचा

राजगीर (नालंदा). जमीन सर्वे के बदले पांच लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने मंगलवार को एक अमीन को धर दबोचा. अमीन राजाराम सिंह उर्फ राजा बाबू नीमापुर गांव निवासी परमानंद कुमार से रिश्वत ले रहा था. शिकायतकर्ता परमानंद कुमार ने कहा कि उनकी पंचायत में जमीन सर्वे का काम चल रहा है. अमीन […]

राजगीर (नालंदा). जमीन सर्वे के बदले पांच लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने मंगलवार को एक अमीन को धर दबोचा. अमीन राजाराम सिंह उर्फ राजा बाबू नीमापुर गांव निवासी परमानंद कुमार से रिश्वत ले रहा था. शिकायतकर्ता परमानंद कुमार ने कहा कि उनकी पंचायत में जमीन सर्वे का काम चल रहा है. अमीन ने मेरी 12 एकड़ जमीन के सर्वे के एवज में 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसकी मैंने निगरानी विभाग के अधिकारी से शिकायत की थी.
पटना के पिंजवा गांव का निवासी है गिरफ्तार अमीन
निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी गोपाल पासवान ने कहा कि अमीन पटना जिले के सिगोड़ी थाने के पिंजवा गांव का रहनेवाला है. परमानंद ने उक्त अमीन द्वारा पहले 20 लाख एवं इसके बाद इस रकम को घटाते हुए पांच लाख रुपये रिश्वत तय की थी. इस आलोक में निगरानी की टीम यहां पहुंची और अमीन को उसके आवास सह कार्यालय से पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आवास की तलाशी के दौरान 45 हजार रुपये नकद भी बरामद किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >