वाहन के धक्के से महिला की मौत

दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगीना मोड़ के पास हुआ हादसा बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगीना मोड़ पर एक वृद्ध महिला की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गयी. हादसा गुरुवार की दोपहर हुई. मृतका की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी स्व लखन महतो के करीब 65 वर्षीया पत्नी महतबिया […]

दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगीना मोड़ के पास हुआ हादसा

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगीना मोड़ पर एक वृद्ध महिला की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गयी. हादसा गुरुवार की दोपहर हुई. मृतका की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी स्व लखन महतो के करीब 65 वर्षीया पत्नी महतबिया देवी के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि महिला गुरुवार की सुबह अंबा गांव से पुत्री के घर जाने के लिए निकली थी. उसकी बेटी दीपनगर थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव में रहती है. खरजम्मा में बेटी से मिलने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए मामू-भगीना मोड़ के पास वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला को रौंद दिया.
इसके बाद बाइक पर सवार पुलिस के दो जवानों ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन गुरुवार की शाम चार बजे महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. इधर, दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >