प्रधानाध्यापिका ने कहा-वर्चस्व बनाने के लिए रची साजिश

बेन (नालंदा) : स्थानीय प्रखंड के आजादनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को बंधक बनाते हुए विद्यालय में ताला बंद कर दिया. दिनेश मांझी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने स्कूल में तालाबंदी की. तालाबंदी में शामिल विलास मांझी, कैलाश मांझी, राजो मांझी, नंदू, […]

बेन (नालंदा) : स्थानीय प्रखंड के आजादनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को बंधक बनाते हुए विद्यालय में ताला बंद कर दिया. दिनेश मांझी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने स्कूल में तालाबंदी की. तालाबंदी में शामिल विलास मांझी, कैलाश मांझी, राजो मांझी, नंदू, इलायची, लौंगी, सारो मांझी, मलुखा देवी, शांति देवी, मुनेशरी देवी, कारी देवी, ममता देवी, रीना देवी समेत अन्य ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजु कुमारी की मनमानी के कारण विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा एमडीएम के संचालन में भी घोर अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में पंचायत के मुखिया और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर प्रधानाध्यापिका की मनमानी से अवगत कराते हुए उन्हें यहां से हटाने की मांग की गयी थी,

लेकिन इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल में तालाबंदी कर दी. दूसरी ओर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजु कुमारी का कहना है कि वर्चस्व बनाने को ले की जा रही साजिश. उन्होंने बताया कि दिनेश मांझी एवं गांव के लोग विद्यालय संचालन में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं तथा विद्यालय की एक चाबी अपने पास रखना चाहते हैं और उनकी बात नहीं मानने के कारण साजिश के तहत विद्यालय के संचालन को बाधित कर दिया है. सूचना मिलते ही पहुंचे बीडीओ मो. फिरोज, मुखिया टुन्नी शर्मा एवं थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा- बुझाकर तालाबंदी समाप्त कराने का प्रयास किया. इसके बाद बंधक बने शिक्षक पंकज कुमार एवं शिक्षिका प्रेमलता कुमारी को मुक्त कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >