बिहारशरीफ : शहर के देवीसराय मोड़ के पास से लगनेवाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत फ्लाईओवर बनाया जायेगा. इस पर 37 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे. इस प्रोजेक्ट का भी डीपीआर तैयार की जा रही है. वैसे एनएचएआई से अनुमति मिल गयी है. इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनने के बाद टेंडर निकाला जायेगा. स्मार्ट प्रोजेक्ट के और भी कई कार्यों का टेंडर आमंत्रित किया गया है. स्मार्ट सिटी के सीईओ सौरभ जोरवाल ने बताया कि नेशनल हाईवे ऑथोरिटी से अनुमति मिल गयी है. डीपीआर तैयार करायी जा रही है़
37 करोड़ से देवीसराय मोड़ के पास बनेगा फ्लाईओवर

37 करोड़ से देवीसराय मोड़ के पास बनेगा फ्लाईओवर
Copied link
बिहारशरीफ : शहर के देवीसराय मोड़ के पास से लगनेवाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत फ्लाईओवर बनाया जायेगा. इस पर 37 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे. इस प्रोजेक्ट का भी डीपीआर तैयार की जा रही है. वैसे एनएचएआई से अनुमति मिल गयी है. इस प्रोजेक्ट की डीपीआर […]
नेशनल हाईवे ऑथोरिटी से मिली अनुमति
बनायी जायेगी डीपीआर िनकाला जायेगा टेंडर
सोलर लाइट से जगमग होंगे सरकारी भवन
प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के तहत शहर के नौ सरकारी भवनों का चयन सोलर लाइट लगाने के लिए किया गया है. स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी की ओर से टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. स्मार्ट सिटी के सीईओ सौरभ जोरवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए टेंडर निकाल गया है. बेहतर कार्य करनेवाली कंपनी का चयन किया जायेगा. स्मार्ट सिटी के तहत सोलर लाइट लगाये जायेंगे. इस प्रोजेक्ट पर 11 करोड़ 25 लाख खर्च किये जायेंगे. स्मार्ट सिटी के कई और कार्यों के लिये निविदा आमंत्रित की गयी है. इसमें जनसुविधा केंद्र के तहत वार्ड कार्यालय. इस प्रोजेक्ट पर 6.9 करोड़ व्यय किये जायेंगे. आनंद मार्ग, 15 तालाबों का सौदर्यीकरण इस पर भी 36 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे. जलसंचय के लिये वाटर हार्वेस्टिंग पर करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे. शहर के सड़कों का सौदर्यीकरण प्रमुख है. इस पर भी 21 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे.
स्मार्ट सिटी के तहत कई कार्य को धरातल पर उतारा जायेगा. इसमें कई योजनाओं के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है. कई योजनाओं की डीपीआर तैयार की जा रही है. सरकारी भवनों पर मॉडल के तौर पर सोलर रूफ टॉप लगाने के लिए निविदा आमंत्रित की गयी है. प्रथम फेज में नौ भवनों का चयन किया गया है.
सौरभ जोरवाल, सीईओ, स्मार्ट सिटी