अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, दो घायल

बिंद (नालंदा) : तेज रफ्तार के कारण ऑटो पलट गया, जिसके कारण उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती कराया गया. शनिवार की शाम बिंद थाना के महदीपुर गांव के पास एक ऑटो पलट गया. इसमें चालक समेत चार लोग सवार थे. […]

बिंद (नालंदा) : तेज रफ्तार के कारण ऑटो पलट गया, जिसके कारण उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती कराया गया. शनिवार की शाम बिंद थाना के महदीपुर गांव के पास एक ऑटो पलट गया. इसमें चालक समेत चार लोग सवार थे. घटना के बाद चालक फरार हो गया. ऑटो जखोर से बिंद की तरफ जा रही थी. तेज रफ्तार और सामने मोड़ होने के कारण पलटे इस ऑटो में सवार बिंद थाना क्षेत्र के जहाना गांव निवासी मुन्ना राउत और जैतीपुर गांव निवासी उदय कुमार घायल हो गये. घायलों को राहगीरों की मदद से बिंद पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो पर चार लोग सवार थे. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >