रेलवे ब्रिज पर युवक को मारी गोली, रेफर

राजगीर : हथियाबंद अपराधियों ने एक युवक को रेलवे ब्रिज पर गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना थाना क्षेत्र के छबिलापुर रोड में रेलवे ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार की रात आठ बजे घटी. पुलिस के अनुसार यह घटना आपसी दुश्मनी का एक कारण […]

राजगीर : हथियाबंद अपराधियों ने एक युवक को रेलवे ब्रिज पर गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना थाना क्षेत्र के छबिलापुर रोड में रेलवे ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार की रात आठ बजे घटी. पुलिस के अनुसार यह घटना आपसी दुश्मनी का एक कारण है.

घायल युवक की पहचान पंडितपुर निवासी संजीव कुमार उर्फ मंटू के रूप में पुलिस ने की है. युवक को बायें हाथ में गोली लगी है. घायल अवस्था में उसे अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि संजीव कुमार उर्फ मंटू आपराधिक चरित्र का है. इस पर चोरी, डकैती सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं. जिसमें यह पहले भी जेल जा चुका है.

उन्होंने बताया कि गोली लगने की सूचना उसने थाने को न देकर अपने घर व पड़ोसी को दी और पुलिस को बिना सूचना दिए ही पटना चला गया. जांच से यह पता चला है कि आपसी रंजिश के कारण दोस्तों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. उसके किसी साथी से किसी बात को लेकर अनबन हुई और उसे हाथ में गोली मारी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बेटी तन्नु रानी ने बताया कि उसके पापा को शुक्रवार की रात में किसी ने गोली मार दी है, जिसमें वे घायल हो गये हैं. पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. घटना के बाद घायल के परिजनों से घटना से संबंधित जानकारियां ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >