पावापुरी मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी इमरजेंसी सेवा

प्रमुख स्वास्थ्य निदेशक ने कॉलेज का किया निरीक्षण प्राचार्य व अधीक्षक के साथ बैठक कर की कई बिंदुओं पर चर्चा बिहारशरीफ : प्रमुख स्वास्थ्य सेवा के निदेशक ने मंगलवार को पावापुरी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया. इस दौरान डॉ आरडी रंजन ने हर बिंदुओं पर बारीकी से जायजा लिया. इस मौके पर श्री रंजन ने […]

प्रमुख स्वास्थ्य निदेशक ने कॉलेज का किया निरीक्षण

प्राचार्य व अधीक्षक के साथ बैठक कर की कई बिंदुओं पर चर्चा
बिहारशरीफ : प्रमुख स्वास्थ्य सेवा के निदेशक ने मंगलवार को पावापुरी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया. इस दौरान डॉ आरडी रंजन ने हर बिंदुओं पर बारीकी से जायजा लिया. इस मौके पर श्री रंजन ने पावापुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सभी विभागों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी, पारा मेडिकल स्टॉफ, इक्विपमेंट (इंस्टूमेंट) सहित अन्य सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की.
इस मौके पर अस्पताल के प्रयोगशाला, क्लास रूम, ऑडिटोरियम सहित सभी विभागों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डॉ रंजन ने बताया कि पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवा जल्द ही शुरू कर दी जायेगी. अस्पताल एवं कॉलेज में सारी कमियों को दूर करने के लिए जानकारी हासिल की. सारी जानकारियों को एकत्रित कर इस अस्पताल एवं कॉलेज में कमियों और उपलब्धियों को विस्तृत रूप से सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग को दी जायेगी.
निरीक्षण के बाद डॉ रंजन ने प्राचार्य डॉ जेके दास,अस्पताल अधीक्षक डॉ ज्ञान भूषण के अलावा उपस्थित चिकित्सकों के साथ बैठक कर अन्य पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी हासिल की. इस मौके पर मेडिकल काॅलेज के उपाधीक्षक डॉ सैफीउद्दीन अहमद, डॉ अशोक कुमार सिंह,डॉ पीके चौधरी डॉ डब्लूएच खान,डॉ केके मणि, डॉ वीरेंद्र कुमार सहित कई चिकित्सक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >