थूक चटवाने में तीन लोग हुए गिरफ्तार पांच की तलाश जारी

बिहारशरीफ : थूक चटवाने के तालिबानी फरमान जारी करने वाले तीन लोगों को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी नूसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव से शुक्रवार की मध्य रात्रि की गयी. गिरफ्तार होने वालों में गांव निवासी रामवृक्ष कुमार, नरेंद्र कुमार व अरूण कुमार शामिल है. शेष पांच की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस […]

बिहारशरीफ : थूक चटवाने के तालिबानी फरमान जारी करने वाले तीन लोगों को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी नूसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव से शुक्रवार की मध्य रात्रि की गयी. गिरफ्तार होने वालों में गांव निवासी रामवृक्ष कुमार, नरेंद्र कुमार व अरूण कुमार शामिल है. शेष पांच की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की एक विशेष टीम छापेमारी में जुटी है. उक्त बातों की जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने दी. एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले की मॉनेटरिंग वह स्वयं कर रहे हैं. घटना के तत्काल बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे.

तीन दिन पूर्व नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में पंचायत बुलाकर गांव के महेश ठाकुर के खिलाफ थूक चाटने का तालिबानी फरमान जारी किया गया था. महेश ठाकुर का गुनाह सिर्फ इतना ही था कि वह गांव के धर्मेंद्र यादव के घर के दरबाजे को बगैर खटखटाये अंदर जाकर खैनी मांग रहा था.उस वक्त घर पर कोई पुरूष सदस्य मौजूद नहीं थे.

घर में रही महिलाओं ने महेश ठाकुर के इस कृत्य को संदेहास्पद करार देते हुए उसकी नीयत पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए चप्पलों से पिटाई कर दी थी. घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाकर भरी पंचायत में महिलाओं द्वारा चप्पल से पिटाई लगाये जाने के बाद उसे थूक चाटने की सजा दी गयी थी. आरोपितों के खिलाफ कांड दर्ज करवाते हुए सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे. एसपी ने बताया कि इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष राजन मालवीय को विशेष दिशा-निर्देश देते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी तय समय सीमा के भीतर कर लेने की बात कही गयी. इस मामले में कुल आठ लोगों को नामित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >