बालू के अवैध खनन पर ग्रामीणों ने लगायी रोक

विरोध. सरकार को रोज लाखों का हो रहा था नुकसान बिंद : थाना के उतरथु गांव धाई पीपर नदी घाट से अवैध रूप से हो रहे बालू उठाव से ग्रामीणों में काफी रोष है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बालू घाट पहुंच कर बालू उठाव पर रोक लगा दिया. इस दौरान दर्जनों ट्रैक्टर घाट पर बालू का […]

विरोध. सरकार को रोज लाखों का हो रहा था नुकसान

बिंद : थाना के उतरथु गांव धाई पीपर नदी घाट से अवैध रूप से हो रहे बालू उठाव से ग्रामीणों में काफी रोष है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बालू घाट पहुंच कर बालू उठाव पर रोक लगा दिया. इस दौरान दर्जनों ट्रैक्टर घाट पर बालू का उठाव कर रहे थे. वहीं दर्जनों ट्रैक्टर लोगों को आक्रोशित देख बिना बालू लोड किये ट्रैक्टर लेकर भाग निकला.उतरथु के शशिभूषण प्रसाद, मुखिया नीलम कुमारी, उपमुखिया शशि सौरभ निराला, पंचायत समिति रिंकू देवी, सरपंच रितू देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामप्रकाश शर्मा, प्रदीप भारती, मुन्ना कुमार, सुधीर कुमार, महेश यादव, पिंटू कुमार, रंजीत चौहान सहित कई लोगों ने बताया कि महादेव इंटरप्राइजेज कई मामलों के अारोपित अजय यादव के माध्यम से अवैध रूप से बालू का उठाव कर अवैध वसूली कर रहा है. इससे सरकार को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है.
जहां से बालू का उठाव किया जा रहा है, वहां हमलोगों की रैयती जमीन है. खेत में लिंक बना देने से खेत बर्बाद हो रहा है. गांव का छठ घाट भी उसी जगह है. प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर बिना चालन के बालू का उठाव करने के लिए स्वीकृति नहीं है. स्थान पर ग्रामीणों एवं खनन विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में सीओ व थाना प्रभारी बिंद,
अंचल निरीक्षक अशोक कुमार, अंचल अमीन के द्वारा जांच के क्रम में तत्काल बालू उठाव को रोक लगा दिया गया है तथा सघन जांच पदाधिकारी द्वारा की जा रही है. सीओ बासुकीनाथ सिंह द्वारा बताया गया कि यथाशीघ्र विवाद का निबटारा कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >