व्यापार मंडल चुनाव के लिए नामांकन की तिथि समाप्त

15 व्यापार मंडलों के लिए 17 को होगा मतदान तीन में निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद बिहारशरीफ : जिले के व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत शानिवार तक अभ्यर्थियों का नामांकन लिया गया. इसकी जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी डॉ अमजद हयात वर्क ने दी. उन्होंने बताया कि वर्त्तमान में […]

15 व्यापार मंडलों के लिए 17 को होगा मतदान

तीन में निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद
बिहारशरीफ : जिले के व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत शानिवार तक अभ्यर्थियों का नामांकन लिया गया. इसकी जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी डॉ अमजद हयात वर्क ने दी. उन्होंने बताया कि वर्त्तमान में जिले के कुल 19 व्यापार मंडलों में से 15 में निर्वाचन कराया जा रहा है. शेष चार व्यापार मंडलों का निर्वाचन द्वितीय चरण में कराया जायेगा. चुनाव प्रक्रिया के तहत बिहारशरीफ, अस्थावां, नूरसराय, सरमेरा, बिंद, रहुई, बेन, सिलाव, राजगीर, गिरियक, चंडी, हिलसा, करायपरशुराय, एकंगरसराय तथा इस्लामपुर व्यापार मंडलों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है
. इनमें से सिलाव, इस्लामपुर तथा चंडी प्रखंडों में मात्र एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन का पर्चा भरे जाने के कारण यहां का निर्वाचन निर्विरोध होने की उम्मीद है. शेष व्यापार मंडलों में 17 अक्तूबर को मतदान तथा मतगणना कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिले के कतरीसराय प्रखंड में मात्र पांच सोसाइटी रहने के कारण यहां का कोरम पूरा नहीं हो पाता है. इसलिए यहां व्यापार मंडल का गठन नहीं किया गया है. कोरम पूरा होने के लिए कम से कम सात सोसाइटी का होना आवश्यक है.
जिले में दो प्रकार के व्यापार मंडल हैं कार्यरत
जिले के पुराने व्यापार मंडलों में एक अध्यक्ष तथा 12 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन कराया जाता है. इसमें सोसाइटी के अलावा व्यक्तिगत मतदाता भी शामिल कराये जाते हैं. इसी प्रकार नये व्यापार मंडलों में एक अध्यक्ष तथा 13 कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद होते हैं. जिले के बिंद, बेन, परबलपुर, करायपरशुराय, थरथरी तथा राजगीर नये व्यापार मंडल हैं. शेष सभी पुराने व्यापार मंडल में आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >