तीन डकैत धराये, कट्टा व गोली जब्त

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन कुख्यात डकैतों को लूटपाट करते धर दबोचा. पुलिस ने अपराधियों के पास से गल्ला व्यवसायी के घर से लूटे गये 71 हजार रुपये नकद व कीमती सामान भी बरामद कर लिया. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के संगत पर मुहल्ले की है. पुलिस ने अपराधियों के पास […]

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन कुख्यात डकैतों को लूटपाट करते धर दबोचा. पुलिस ने अपराधियों के पास से गल्ला व्यवसायी के घर से लूटे गये 71 हजार रुपये नकद व कीमती सामान भी बरामद कर लिया. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के संगत पर मुहल्ले की है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक गोली, दो चाकू व दो बाइकों को बरामद किया है.

आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त बातों की जानकारी देते हुए विधि-व्यवस्था डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात नूरसराय थानाध्यक्ष राजन मालवीय को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के संगत पर मुहल्ला निवासी व पेशे से गल्ला व्यवसायी ओम प्रकाश शाह के घर पर पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधी डकैती कर रहे हैं. सूचना के तत्काल बाद थानाध्यक्ष अकेले ही अपनी बाइक से घटनास्थल पर पहुंच गये व तीन डकैतों को लूट की रकम व अन्य सामान के साथ धर दबोचा.

घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा के एसपी सुधीर कुमार पोरिका भी मौके पर पहुंचे व घटना की विस्तृत जानकारी नूरसराय थानाध्यक्ष से ली. उनके निर्देश पर थाने से बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने सभी अपराधियों को लेकर थाने पहुंची. प्रारंभिक पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस को बताया है कि डकैती की घटना में पांच लोग शामिल थे. प्रेसवार्ता में विधि-व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नूरसराय थाने के बाजार निवासी रोहित रंजन, रंजन कुमार व पटना निवासी महिपाल कुमार के रूप में की गयी है. इस मामले का मास्टरमाइंड रंजन था. रोहित द्वारा ही डकैती की रूपरेखा नूरसराय बाजार में तैयार की गयी थी. अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने से पूर्व गल्ला व्यवसायी व उनके परिवार के मुंह पर टेप चिपका दिया गया था. इस मामले में फरार दो अन्य अपराधियों की पहचान व उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >