बिहारशरीफ : एमडीएम की समीक्षात्मक बैठक में डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी स्कूलों में चलने वाले एमडीएम योजना की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा एमडीएम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया. पूरे जिले में बेन और एकंगरसराय में एक-एक स्कूल में एमडीएम योजना बंद पायी गयी. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ : एमडीएम की समीक्षात्मक बैठक में डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी स्कूलों में चलने वाले एमडीएम योजना की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा एमडीएम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया. पूरे जिले में बेन और एकंगरसराय में एक-एक स्कूल में एमडीएम योजना बंद पायी गयी. इस पर डीएम ने एमडीएम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से जवाब तलब किया. साथ ही एमडीएम के साधनसेवी से भी शो कॉज किया.
साधनसेवी का वेतन भी बंद करने का आदेश दिया. डीएम ने कहा कि जिन स्कूलों में मध्याह्ण भोजन बंद रहता है या उसकी गुणवत्ता खराब रहती है तो वहां के प्रधानाध्यापक एवं साधनसेवी पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करें एवं उन पर कार्रवाई करें. डीएम ने एमडीएम का परिवहन करने वाली गाड़ियों में भी शत-प्रतिशत जीपीएस ट्रैकिंग लगाने को कहा. जिन ट्रांसपोर्टरों द्वारा जीपीएस मशीन नहीं लगायी जायेगी उनके भुगतान से दस फीसदी की कटौती करने का आदेश उन्होंने दिया.
समय पर हो पंचायत व प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक: डीएम डॉ त्यागराजन ने पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक निश्चित रूप से समय पर करने को कहा. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला अंतर्गत चल रहे डीलर की बहाली में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरतें. कहीं से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बहाली संबंधी सूची जिला के वेबसाइट एवं प्रखंड के प्रमुख स्थानों पर चिपकाएं एवं आवेदकों को आपत्ति देने का भी मौका दें.