पूर्व मकान मालिक निकला चोरी का मास्टर माइंड

हिलसा पुलिस ने किया कांड का उद्भेदन हिलसा (नालंदा) : एक पखवारा पूर्व हिलसा में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चोरी के सामान के साथ एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. नालंदा एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने मंगलवार को हिलसा थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि […]

हिलसा पुलिस ने किया कांड का उद्भेदन
हिलसा (नालंदा) : एक पखवारा पूर्व हिलसा में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चोरी के सामान के साथ एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
नालंदा एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने मंगलवार को हिलसा थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 30 अगस्त को हिलसा शहर के कौटिल्य नगर मोहल्ला स्थित सुनील कुमार के मकान में किराये पर रह रही ममता देवी के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. कांड का उद्भेदन के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के ही एक युवक द्वारा चोरी के लैपटॉप को किसी के हाथों बेचा जा रहा है.
एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में टीम का गठन कर शहर के बजरंग बाग मोहल्ला में छापेमारी कर अरबिंद पासवान उर्फ ढिबरिया एवं संजय वर्मा को लैपटॉप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्तों की निशानदेही पर हिलसा थाना क्षेत्र के मियां बिगहा गांव से ललन पासवान एवं सुलतानपुर गांव से सुरेश यादव की गिरफ्तारी की गयी. बिहारशरीफ अंबेर चौक के पास से चोरी हुए आभूषणों के साथ महिला को भी दबोच लिया गया.
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष आरके झा, इंस्पेक्टर मदन प्रसाद सिंह, बच्चन मंडल, शशि रंजन, आरके यादव, बीके ओझा समेत सशस्त्र बल शामिल थे. पीड़िता ममता देवी चंडी थाना क्षेत्र के सैदबहरि गांव की निवासी है, जो वर्षों से हिलसा में किराये के मकान में रह रही थीं. वर्तमान में शहर के कौटिल्य नगर में सुनील कुमार के मकान में रही हैं.
इसके पहले बजरंग बाग में अरबिंद पासवान के मकान में किराये पर रह रही थी. बजरंग बाग से किराये का मकान खाली कर जब कौटिल्य नगर में रहने लगी तो पूर्व मकान मालिक के किरायेदार होने के नाते महिला से मिलने आता था और इसी क्रम में महिला बीते तीन दिनों के लिए कहीं बाहर चल गयी थी. इधर पूर्व मकान मालिक अरबिंद पासवान उर्फ ढ़िबरिया चोरी की घटना को अंजाम दे डाला.
जब महिला बाहर से लौटी तो देखा की उसका कमरा का ताला टूटा हुआ हैं एवं लैपटॉप, एलसीडी, जेवर नहीं है. उसके बाद महिला ने हिलसा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी, जहां पुलिस द्वारा की गयी उद्भेदन में पता चला कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पूर्व मकान मालिक ही निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >