स्मार्ट सिटी के लिए शहर में सर्वे का काम शुरू

बिहारशरीफ : स्मार्ट सिटी के लिये शहर में सर्वे काम शुरू है. स्मार्ट सिटी को लेकर एक बार फिर से प्रोपोजल तैयार किया जा रहा है. इसी को लेकर स्मार्ट सिटी बनाने वाले कंसलटेंट के द्वारा इसके लिये शहर का सर्वे किया जा रहा है. स्मार्ट सिटी के प्रोपोजल में बिहारशरीफ शहर को विकसित करने […]

बिहारशरीफ : स्मार्ट सिटी के लिये शहर में सर्वे काम शुरू है. स्मार्ट सिटी को लेकर एक बार फिर से प्रोपोजल तैयार किया जा रहा है. इसी को लेकर स्मार्ट सिटी बनाने वाले कंसलटेंट के द्वारा इसके लिये शहर का सर्वे किया जा रहा है. स्मार्ट सिटी के प्रोपोजल में बिहारशरीफ शहर को विकसित करने पर फोकस किया जायेगा. इसी को ध्यान में रखकर प्रोपोजल बनाये जायेंगे. स्मार्ट सिटी के प्रोपोजल पर ही सब कुछ निर्भर करता है. प्रोपोजल जितना दमदार होगा सफलता की गारंटी उतनी होगी.

हालांकि पिछले साल कंसलटेंट विभाग के द्वारा नहीं दिया गया था. नगर आयुक्त के स्वयं मेहनत करके प्रोपोजल को तैयार किया था. अब जबकि स्मार्ट सिटी की सफलता के लिये अंतिम मौका है, इसलिये चुनौती भरा प्रतियोगिता है. हालांकि चर्चा है कि अंतिम 14 शहर ही शेष रह गये हैं. ऐसे में सभी शहरों का चयन कर लिये जाने की संभावना है.

जबकि कुछ का कहना है कि शेष 10 शहरों को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलना है. स्मार्ट सिटी के प्रोपोजल में शहर से जल निकासी, कचरा प्रबंधन के लिये ठोस विकल्प तैयार किया जायेगा. नगर आयुक्त मो खबीर का कहना है कि स्मार्ट सिटी बिहारशरीफ को मिले, इसके लिये कंसलटेंट को बेहतर प्रोपोजल बनाने के लिये कहा गया है. स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से शहर का काफी विकास होगा. लोगों की बुनियादी सुविधाओं में विस्तार होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >