बिजली चोरी करते दो लोग पकड़े गये, प्राथमिकी दर्ज

बिहारशरीफ : शहर के लहेरी थाने के ब्रह्मस्थान मुहल्ले में बिजली चोरी करते दो लोग पकड़े गये. ब्रह्मस्थान मुहल्ले की संगीता देवी पति विनोद कुमार के घर में मीटर बाइपास करके बिजली का उपयोग किया जा रहा था. छापेमारी टीम ने संगीता देवी पर बिजली चोरी करने के आरोप में लहेरी थाना में प्राथमिकी दर्ज […]

बिहारशरीफ : शहर के लहेरी थाने के ब्रह्मस्थान मुहल्ले में बिजली चोरी करते दो लोग पकड़े गये. ब्रह्मस्थान मुहल्ले की संगीता देवी पति विनोद कुमार के घर में मीटर बाइपास करके बिजली का उपयोग किया जा रहा था. छापेमारी टीम ने संगीता देवी पर बिजली चोरी करने के आरोप में लहेरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें 33 हजार 739 रुपये का जुर्माना किया गया है. वहीं, ब्रह्मस्थान के ही संतोष कुमार पिता गनौरी ठाकुर के यहां पूर्व में बकाया रहने पर कनेक्शन काट दिया गया था. इसके बावजूद घर में बिजली का उपयोग किया जा रहा था. इस संबंध में छापेमारी दल ने संतोष कुमार के खिलाफ लहेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें 33 हजार 101 रुपये का जुर्माना किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >