दुरुस्त होगी डोर टू डोर सफाई की व्यवस्था

बिहारशरीफ. शहर की सफाई के साथ ही डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त की जायेगी. इसकी तैयारी नगर निगम के द्वारा तेजी से किया जा रहा है. घरों से कचरा उठानी वाली ट्रायसाइकिल इसके लिये दी जायेगी. हर वार्ड में एक-एक ट्रायसाइकिल है. नगर निगम के द्वारा इसके लिये नयी ट्रायसाइकिल की खरीदारी की गयी […]

बिहारशरीफ. शहर की सफाई के साथ ही डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त की जायेगी. इसकी तैयारी नगर निगम के द्वारा तेजी से किया जा रहा है. घरों से कचरा उठानी वाली ट्रायसाइकिल इसके लिये दी जायेगी. हर वार्ड में एक-एक ट्रायसाइकिल है.
नगर निगम के द्वारा इसके लिये नयी ट्रायसाइकिल की खरीदारी की गयी है. घरों से कचरा उठाने के लिये पहले से कार्य किया जा रहा है.पहले से दी गयी ट्रायसाइकिल के जर्जर होने पर नयी की खरीदारी की जा रही है. नगर निगम परिसर में ट्रायसाइकिल को असेम्बल करने का काम किया जा रहा है. असेम्बल करने के बाद वार्डो की सफाई कर्मियों को सुपूर्द कर दिया जायेगा.
शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर हो इसके लिये निरंतर संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है. बड़ी नालियों की उड़ाही करने के लिये सुपर शॉकर मशीन की व्यवस्था पहले ही कर दी गयी है. मशीनीकरण व सफाई कार्य का प्रबंधन बेहतर तरीके से करने का ही नतीजा है कि बरसात में शहर के लोगों को कम परेशानी हो रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >