अपराध की योजना बनाते तीन गिरफ्तार

बिहारशरीफ\हरनौत : पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से दो लोडेड पिस्तौल,चार कारतूस, तीन मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद किया है. पुलिस को यह सफलता हरनौत थाना क्षेत्र के दैली मोड़ के पास मिली. प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि […]

बिहारशरीफ\हरनौत : पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से दो लोडेड पिस्तौल,चार कारतूस, तीन मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद किया है. पुलिस को यह सफलता हरनौत थाना क्षेत्र के दैली मोड़ के पास मिली. प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि हरनौत थाना पुलिस को शुक्रवार की देर संध्या गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दैली मोड़ के पास आठ की संख्या में जुटे अपराधी लूट व डकैती की योजना बना रहे हैं.

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची हरनौत थाना पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच मौके से फरार होने में सफल रहे. प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी शिवनंदन यादव के पुत्र कैलु यादव, पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बड़हीया गांव निवासी सीताराम यादव के पुत्र राजीव कुमार व नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के चरूई गांव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गयी है.

मोबाइल फोन के सिम कार्ड की जांच पुलिस कर रही है. जांच में इस बात का पता चलेगा कि इन अपराधियों के और किन-किन लोगों से संबंध हैं. एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कई अहम जानकारी पुलिस को मुहैया करायी है.

मौके से फरार पांच अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है. छापेमारी में हरनौत थानाध्यक्ष संजय कुमार, पुअनि मदन प्रसाद, चंद्रकांत सिंह,अ जय कुमार सिंह,सअनि दिनेश ठाकुर,गृहरक्षक भागवत प्रसाद,राजकुमार प्रसाद,राजकुमार प्रसाद,राजकुमार यादव व अरविंद प्रसाद शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >