एकंगरसराय : प्रखंड क्षेत्र में करनगंज एक ऐसा गांव है जहां आज तक लोगों को सड़क नसीब नहीं है. लोग पगडंडी के सहारे पदैल चलकर आते जाते हैं. जबकि इस गांव की आबादी करीब दो हजार से अधिक होगी. इस गांव में सभी समुदाय के लोग रहते हैं. करनगंज गांव एक छोटा बाजार का रूप ले लिया है. करनगंज बाजार में विभिन्न प्रकार की दर्जनों दुकानें हैं. ईद-गिर्द दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है. यहां दर्जनों दुकान वर्षों पुराने है.
करनगंज बाजार कृषि यंत्र बनाने एवं पेड़ा मिठाई के नाम से मशहूर हैं. ग्रामीण कमल प्रसाद, नंदू यादव, गणेश प्रसाद, राजदेव प्रसाद, श्यामदेव प्रसाद, मुन्ना कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया की महमदपुर से करनगंज की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है यदि सरकार के द्वारा सड़क का निर्माण करा दिया जाये तो इस गांव समेत ईद-गिर्द गांव के सैकड़ों बेरोजगार युवक रोजगार से जुड़ जायेगा और करनगंज एक बड़ा बाजार का रूप ले लेगा.
