बिहारशरीफ : शहर को जाम से निजात दिलाये जाने के लिये नगर निगम द्वारा मोगलकुआं के पास रहुई मार्ग के लिये नया मार्ग बनाया जा रहा है. मार्ग से रहुई जाने वाले वाहनों यहां मोगलकुआं से टर्न दिलाया जायेगा. इससे अंबेर मार्ग में लगने जाम की समस्या से शहर के लोगों को मुक्ति मिल जायेगी. इस मार्ग से इमादपुर होते हुए वाहन रहुई की ओर रवाना होगा.
वाहनों के ठहराव को लेकर इमादपुर में वाहन स्टैंड भी बनाया गया है. मार्ग के राह में आने वाले अतिक्रमण को नगर निगम के द्वारा दिया गया है. मंगलवार को नगर आयुक्त कौशल कुमार के आदेश पर मुख्य टर्निंग प्वाइंट पर अतिक्रमण करके बने मकान को ध्वस्त कर दिया गया है. इस स्थान पर अब 28 फिट चौड़ा रास्ता हो गया है. इससे दोनों तरफ से वाहन आसानी से आ जा सकेंगे. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि जल्द की मार्ग को चालू करा दिया जायेगा.
