छत से गिरकर युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

राजेपुर थाना के सहमलवा निवासी विजय मांझी की सोमवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि वह अपनी छत से गिर गया था.

मोतीपुऱ राजेपुर थाना के सहमलवा निवासी विजय मांझी की सोमवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि वह अपनी छत से गिर गया था. राजेपुर ओपी प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि विजय मांझी छत से गिर गया है. उसके बाद पुलिस गयी और उसे इलाज के लिए साहेबगंज अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >