आरा में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

सरैया थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के एक युवक की सोमवार की रात आरा में ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी. युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के एक युवक की सोमवार की रात आरा में ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी. युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. युवक की पहचान पैगंबरपुर निवासी भोला राय के पुत्र रमन कुमार (30) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि रमन पुणे में मजदूरी करता था. घर आने के क्रम में बक्सर पहुंचने पर पिता से मोबाइल पर बात की थी. कुछ देर के बाद संपर्क करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बताने के कारण संपर्क नहीं हो सका. इसी बीच किसी द्वारा परिजन को मोबाइल पर सूचना मिली कि रमन की मौत हो गयी है. सूचना पर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचकर शव बरामद किया. घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >