ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

सकरा़ प्रखंड के सरमस्तपुर गांव में बुधवार की शाम ताड़ के पेड़ से गिरकर सरमस्तपुर गांव निवासी संजय चौधरी (40) की मौत हो गयी. परिजन ने बताया कि संजय ताड़ के पेड़ पर चढ़कर तार का छज्जा उतार रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने आनन-फानन में उसे सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाॅ जमानुल्लाह ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >