अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

Youth dies after being hit by unknown vehicle

प्रतिनिधि, कांटीनगर परिषद के शेरना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत मंगलवार की सुबह हो गयी. मृतक की पहचान शेरना निवासी संजय ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि अहले सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने विवेक को घर के नजदीक पुल के पास ठोकर मार फरार हो गया. परिजन के साथ स्थानीय लोग आनन – फानन में विवेक को कांटी सीएचसी ले गए. सीएचसी में डॉक्टर ने देखने के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया. परिजन ने बताया कि विवेक की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. नव विवाहिता विवेक की पत्नी का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया था. कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शेरना में एक युवक विवेक की सड़क सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली थी. पुलिस छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >